KVS Me TGT Teacher Kaise Bane | Kvs में टीजीटी टीचर कैसे बने?

KVS-Me-TGT-Teacher-Kaise-Bane

KVS Me TGT Teacher Kaise Bane (Kvs में टीजीटी टीचर कैसे बने?)

आज इस आर्टिकल में हम बात करने जा रहे है Kvs में टीजीटी टीचर के बारे में की आप Kvs Me Tgt Teacher Kaise Bane (Kvs में टीजीटी टीचर कैसे बने?) साथ हे हम आपको इससे जुडी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियाँ देंगे जिससे आपके लगभग सभी प्रश्नो के उत्तर मिल जाएंगे | तो चलिए जानते है इसके बारे में विस्तार से |

इस आर्टिकल में हम निम्नलिखित विषयों पर चर्चा करेंगे, Kvs में टीजीटी टीचर की –

  • Eligibility (पात्रता)
  • Age (आयु)
  • Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)
  • Syllabus (पाठ्यक्रम)
  • Salary (वेतन)
  • Weightage (महत्व)
  • Merit / Cutoff (मेरिट / कटऑफ)

KVS TGT क्या है?

KVS की फुल फॉर्म Kendriya Vidyalaya Sangathan (केंद्रीय विद्यालय संगठन) है | और TGT का मतलब Trained Graduate Teacher (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) होता है | (TGT) का टीचर कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों को पढ़ा सकता है |

यदि आपका सपना है केंद्रीय विद्यालय में टीजीटी टीचर बनने का, तो आपको निम्नलिखित बातो को ध्यान से पढ़ना चाहिए |

  • यदि आपको कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 और कक्षा 10 का टीचर बनना है तो आपको Kvs टीजीटी पास करना होगा |
  • केंद्रीय विद्यालय का पूरा सञ्चालन केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता है |
  • केंद्रीय विद्यालय के टीचर की सैलरी (तनख्वा) का निर्धारण भी केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता है |
  • केंद्रीय विद्यालय के टीचर की सैलरी किसी भी राज्य के टीचर से ज्यादा होती है |
  • कॉमर्स वाले विद्यार्थी इस एग्जाम को नहीं दे सकते है क्युकी इसमें सब्जेक्ट का कॉम्बिनेशन नहीं बनता है |
  • यदि आप आर्ट्स या साइंस के विद्यार्थी है तो आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते है |

KVS TGT पास करने के लिए क्या करना चाहिए?

  • सबसे पहले आप ग्रेजुएशन को कम से कम 50% अंको से पास करो |
  • फिर आप B.Ed पास  करो |
  • फिर आप  (CTET पेपर 1 और पेपर 2 दोनों ) पास करो |
  • फिर आप KVS TGT की अच्छे से तैयारी करो |
  • फिर आप एग्जाम दो ( दोनों पेपर एक ही दिन में ढाई घंटे में हो जाएंगे ) ( KVS TGT पेपर 1 और पेपर 2 दोनों 150 नंबर का)
  • फिर आप इंतज़ार करो की आपका नाम मेरिट में आया या नहीं |
  • अगर आ गया है तो फिर आप इंटरव्यू की तैयारी करो जो की 60 मार्क्स का है लेकिन उसके 15% नंबर जोड़े जाएंगे |
  • और फिर आप फाइनल रिजल्ट का इंतज़ार करो |
  • मुबारक को आपने यह एग्जाम पास कर लिया है ( ऐसा ईमेल आएगा )

KVS TGT की शैक्षिक योग्यता कितनी होनी चाहिए?

  • ग्रेजुएशन में आपके 50% अंक होने चाहिए ( जैसे की B.A में 50% से ऊपर मार्क्स)
  • B.Ed पास होनी चाहिए | ( एक साल वाली या फिर 2 साल वाली B.Ed )
  • यदि आप B.Ed 2nd ईयर में है तब आप इस एग्जाम को नहीं दे सकते हो | आपको B.Ed  पास करनी होगी क्युकी उसके नंबर साथ की साथ एग्जाम फॉर्म में भरने होते है |
  • CTET का पेपर 2 पास होना चाइये | (CTET पेपर 1 और पेपर 2 दोनों )
  • यदि आप B.Ed की 2nd ईयर में है तब आप CTET का कोई भी पेपर दे सकते हो | और फिर जैसे ही आपको B.Ed कम्पलीट होगी और आप पास हो जाएंगे | तब आपका CTET भी मान्य हो जाएगा |
KVS-Me-TGT-Teacher-Kaise-Bane
KVS-Me-TGT-Teacher-Kaise-Bane

KVS TGT का मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन (Weightage) कैसे होता है?

 

KVS TGT Marks Distribution

Written Exam150 Marks
Interview60 Marks
  • यह पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों में होगा |
  • इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं है |
  • एग्जाम 150 नंबर का MCQ में होगा जिसमे आपको 150 मिनट्स मिलेंगे ( ढाई घंटे का समय )

TGT Weightage 85:15 क्या है?

  • मान लीजिये आपने 100 नंबर का पेपर दिया है और उसमे आपके 100 नंबर आये है तब  आपके 85 नंबर माने जाएंगे |
  • मान लीजिये आपके 100 नंबर का इंटरव्यू दिया तब वो आपको तो 100 नंबर देंगे लेकिन वो आपके 15 नंबर मान जाएंगे | तो यही है 85:15 का हिसाब |

KVS TGT की CUT-OFF

पेपर के हिसाब से उसकी CUT-OFF जाती है | सीढ़ी सी बात है यदि पेपर आसान हुआ तो CUT-OFF हाई जाएगी और यदि पेपर मुश्किल हुआ तो CUT-OFF लौ जाएगी | यदि आप लगभग 120 के करीब नंबर ले आते हो तो आपके सिलेक्शन से चांस अधिक हो जाते है | कुल मिलाकर बात यह है की जितनी आपमें काबिलियत है उतनी तैयारी करो और ज्यादा से ज्यादा नंबर लाने की कोशिश करो |

KVS TGT की उम्र सीमा कितनी होती है?

KVS TGT AGE LIMIT FOR ALL CATEGORIES

CategoriesMaximum Age Limit
General30
OBC33
SC/ST35
Women40
W OBC33
W SC/ST35

OBC महिलाये – आपकी उम्र पहले 40 तक है और अगर आप OBC से है तो फिर आप उसमे 3 साल और जोड़ लीजिये (40 + 3 = 43 साल)

SC/ST महिलाये – आपकी उम्र पहले 40 तक है और अगर आप OBC से है तो फिर आप उसमे 5 साल और जोड़ लीजिये (40 + 5 = 45 साल)

महिलाओ को यह सुविधा इसलिए दी गयी है क्युकी उनकी शादी करदी जाती है जिससे उनका सारा समय परिवार मे चला जाता है और जब पढ़ाई जारी रखने का समय अत है तब तक उम्र निकल जाती है | इसलिए उन्हें अधिक ऐज रेलसेक्शन दिया गया है | OBC महिलाये 43 साल की उम्र होने तक KVS PRT का फॉर्म भर सकती है और SC/ST  महिलाये 45 साल की उम्र होने तक KVS PRT का फॉर्म भर सकती है |

 

KVS TGT Exam Pattern

KVS TGT

Test

SubjectsNo

of

Questions

Total

Marks

Time
General English1010
KVS TGT

Part -1

General Hindi1010
2 Hours

30 minutes

GK & GA4040 
KVS TGT

Part-2

Computer1010
Pedagogy4040
Reasoning4040
150150
  • Pedagogy – यदि आपने IGNOU की किताबे पढ़ली तो आपका Pedagogy लगभग तैयार हो जाएगा | Pedagogy के सवाल आपके सब्जेक्ट से पूछे जाएंगे | यदि आप SST के टीचर बनना चाहते हो तो फॉर्म भरते समय SST का ऑप्शन भर देना और फिर आप SST  से जुडी तैयारी करना | SST  में आपके इतिहास और भूगोल आदि आते है |
  • GK & GA – इसके अंतर्गत लगभग सभी चीजे आ जाती है जैसे की – इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करंट अफेयर्स आदि |
  • Reasoning – कोई किताब लेलो या फिर ऑनलाइन यूट्यूब से पढ़लो बहुत से टीचर फ्री में यूट्यूब पर पढ़ाते है |
  • Computer –  इसके लिए मार्किट से कोई भी किताब ले सकते हो या फिर यूट्यूब से पढ़ सकते हो |

KVS TGT Interview (साक्षात्कार)

सभी एग्जाम पास करने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो की 60 मार्क्स का होगा | इसका Weightage 85:15 का होगा |

इंटरव्यू में आप फॉर्मल ड्रेस कोड के साथ जाए | अगर आप लड़के हो तो आप कोट पैंट पहनकर जा सकते हो और यदि आप लड़की हो तो फिर आप या तो साडी पहन कर जा सकते हो या फिर सूट भी पहन कर जा सकते हो निर्भर करता है की आप कम्फर्टेबल किस्मे फील करते हो | एक काम करो सूट और साड़ी दोनों पहन कर देखो और अपने परिवार जानो और मित्रो से पूछो वो आपको सही राय देंगे |

इसे भी पढ़े –

4 thoughts on “KVS Me TGT Teacher Kaise Bane | Kvs में टीजीटी टीचर कैसे बने?”

  1. Pingback: Kvs Me Pgt Teacher Kaise Bane | Kvs में Pgt टीचर कैसे बने?

  2. Pingback: Subject Combination For Tgt Social Science In Kvs (हिन्दी)

    1. 1. ग्रेजुएशन (जैसे की B.A में ) आपके पास हिंदी सब्जेक्ट होना चाहिए वह भी 3 साल के लिए और हर साल आपके हिंदी में 50 % से ऊपर नंबर होने चाहिए और तीनों साल के कुल मिलाकर भी आपके 50 % से ऊपर नंबर होने चाहिए |

      2. सीटेट का पेपर 2 आपका क्लियर होना चाहिए |

      3. B.Ed में आपके 50 % से ऊपर नंबर होने चाहिए |

      यदि आपके और भी प्रश्न है तो आप पूछ सकते हैं हम उसका उत्तर तुरंत देने का प्रयास करेंगे |

Comments are closed.

Scroll to Top